अम्बाला: फरवरी के पहले दिन पेश होने वाले बजट को लेकर अंबाला के किसानों ने जाहिर की अपनी कई उम्मीदें
Ambala, Ambala | Jan 28, 2024 एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। जिससे हर वर्ग के लोगों को कई उम्मीदें है, वहीं अंबाला के किसानों ने भी अपनी कई उम्मीदें जाहिर की हैं। किसान ने कहा की सत्ता में आने से पहले सरकार ने जो किसानों से वायदे किए थे उन्हें पूरा करना चाहिए। स्वामीनाथन रिपोर्ट को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की है।