सदर थाना की पुलिस ने जितारपुर गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वारंटी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जितारपुर गांव निवासी महेश्वरी यादव पर थाना में मामला दर्ज है।इस मामले में न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया जिसके आलोक में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।