बरेली: प्रेम नगर थाना पुलिस ने सगे भाई की हत्या के आरोपी को भेजा जेल
प्रेम नगर थाना पुलिस ने सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने उसके पेट में धारदार हथियार डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।