आमस: गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल में ईद मिलन समारोह आयोजित
Amas, Gaya | Mar 22, 2026 आमस प्रखंड के बैदा गाँव में स्थित गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल की ओर से ईद के शुभ अवसर पर रविवार को ईद मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्कूल के डायरेक्टर शौकत अली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री, पदाधिकारी, डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, इंजिनियर, शिक्षक, नेता, समाजसेवी