पिपरा: हरिहरगंज नगर पंचायत ने बढ़ती ठंड को देखते हुए वार्ड 9 में कंबल वितरित किए
Pipra, Palamu | Dec 19, 2024 हरिहरगंज नगर पंचायत की ओर से गुरुवार के दिन 4 बजे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वार्ड नंबर 9 में नगर पंचायत सीएलटीसी संजय राणा तथा जेई सुबोध कुमार के उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया। मौके पर संजय राणा ने कहा कि नगर पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों को ठंड से राहत मिलेगी।