गाजीपुर जिला कारागार में शनिवार को जीपीएल जेल प्रीमियर लीग सीजन-5 के तहत लीग मुकाबला बैरक नंबर-4 और बैरक नंबर-8 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरक नंबर-8 की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 49 रन बनाए और बैरक नंबर-4 को जीत के लिए 49 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बैरक नंबर-4 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते जीत लिया।