सायला: सायला में शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
Sayla, Jalor | Mar 23, 2024 उपखंड मुख्यालय सायला के राजकीय विद्यालय में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस दौरान संस्था प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह,शिवराज राजगुरु,और सुखदेव को फांसी पर लटकाया गया था।आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।