मेजा: परानीपुर बनका डुहिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मेजा तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Meja, Allahabad | Nov 19, 2025 मेजा तहसील परिसर में भूमि विवादों को लेकर आज बुधवार दोपहर समय लगभग 12:00 बजे के आसपास ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। परानीपुर बनका डुहिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रभारी तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया है।