सिसई: नगर लमकी टोंगरी टोली में चूआ का गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर #jansamasya
Sisai, Gumla | Feb 27, 2025 सिसई प्रखंड के नगर लमकी टोंगरी टोली में ग्रामीण चुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि वहां पानी का एकमात्र स्रोत एक चुआं है।जहां के पानी से पीने और घर के बाकी कार्य वह पूरा करते हैं। गर्मी के दिनों में वह चूआं भी सूख जाता है।तो 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।महिलाओं और बच्चों ने कहा कि पानी लाने के कार्य उन्हीं का है।