सोनो: लहाबन-सिमुलतला रेलखंड पर ब्रिज 676 का निरीक्षण, हादसे के घावों को भरने पहुंचे डीआरएम मौर्य
Sono, Jamui | Apr 1, 2026 आसनसोल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य बुधवार एक बजे दलबल के साथ जसीडीह-झाझा रेलखंड के बीच स्थित ब्रिज संख्या 676 का निरीक्षण करने पहुंचे। लहाबन और सिमुलतला स्टेशन के मध्य बड़ुआ नदी पर बने इसी पुल पर बीते दिसंबर में एक भीषण मालगाड़ी दुर्घटना हुई थी।विदित हो कि 27 दिसंबर को सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे यहां बेपटरी हो गए थे, जिनमें से 9 डिब