मनिहारी: गंगा तट पर श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ के लिए शनिवार को निकलेगी कलश शोभा यात्रा
मनिहारी के पावन गंगा तट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री108 महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।यज्ञ मेला सचिव प्रमोद झा ने शुक्रवार को संध्या 5 बजे जानकारी दी कि कल शनिवार को प्रातः 8 बजे मनिहारी के लंच घाट गंगा तट से 21सौ महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगा