धनौरा: गजरौला नाईपुरा काशीराम कॉलोनी में मामूली विवाद पर महिला पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में स्थित काशीराम कॉलोनी में मामूली विवाद के चलते महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की घटना से मौके पर हंगामा की स्थिति बन गई, सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायल महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे यहां से अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।