धनौरा: मंडी धनौरा के गांव आजमपुर में झोलाछाप की क्लीनिक पर जांच करने पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक के साथ हुई अभद्रता, हंगामा हुआ
ग्राम आजमपुर में अतुल नागर क्लीनिक चलाते है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से क्लीनिक चलाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक कुणाल पाराशर को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए थे। चिकित्सा अधीक्षक गांव में जांच के लिए गए थे। जांच के दौरान घर में चल रहे क्लीनिक से झोलाछाप गायब मिला था।