बस्ती: सेल्हरा गाँव में संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Basti, Basti | Jan 4, 2026 बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक राज का शव आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।