तरबगंज: नवाबगंज कस्बे में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, श्रद्धा में जुटे अनुयायी
नवाबगंज कस्बे में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर बुधवार शाम 5 बजे तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई और अनेक कार्यक्रम भी हुए। सुबह से ही एक ओंकार सतनाम की धुन गूंजती रही। गुरुद्वारा अर्जुन देव साहिब में विशेष कीर्तन दरबार, महा आरती और अरदास के साथ कार्यक्रम हुआ। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरुजीत सिंह ने संगत को गुरु नानक देव का संदेश सुनाया।