नीमच के पास हिंगोलिया फाटक के समीप रेलवे पटरी पर एक बड़ा और गंभीर हादसा हो गया, जब ट्रैक रिपेयरिंग के काम में लगी ट्रैक मशीन में एक ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) निरीक्षण यान पीछे से घुस गया। यह दुर्घटना दोपहर लगभग 1 बजे तब हुई जब निरीक्षण यान का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण वह पटरी पर खड़ी ट्रैक मशीन से तेज़ गति से जा टकराया। और उसे घसीटता हुआ ले गया।