मुरैना में आज गुरुवार पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की।सरायछौला थाना पुलिस को हाईवे पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली जो कुछ बोल नहीं पा रही थी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी। चालक प्रदीप कुमार शर्मा ने महिला को सीएसपी कार्यालय पहुंचाया,जहाँ औपचारिकताएं पूरी कर उसे वृद्धा आश्रम में सुरक्षित छोड़ा गया। महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।