हरदा: हरदा में खाद विक्रय में कालाबाजारी का आरोप, कांग्रेस ने फसल सर्वे और मुआवजे की मांग की
Harda, Harda | Sep 19, 2025 आज 19 सितंबर शाम 7 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने बताया कि जिले में सोयाबीन और मक्का की फसलें लगातार बारिश के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। फसल पर पीला मोजेक रोग भी लग गया है। किसानों का कहना है कि सरकार ने अभी तक फसल क्षति के सर्वे के आदेश जारी नहीं किए हैं। बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए।