अलौली प्रख्ंाड क्षेत्र के मेघौना में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक बालक को ठोकर मार दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी बालक की पहचान छोटू कुमार के रूप में की गई है। इधर घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।