दुर्गुकोंदल: तहसील साहू समाज दुर्गुकोंदल का चुनाव निर्विरोध संपन्न, एकजुटता और सेवा की भावना से सराबोर रहा वातावरण
प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के निर्देश में तहसील साहू समाज दुर्गुकोंदल का चुनाव आज सेवा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन की प्रक्रिया कांकेर से आए पार्यवेक्षकों के देखरेख में आयोजित किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से अरुण साहू को तहसील अध्यक्ष, देवीलाल साहू को उपाध्यक्ष श्यामा साहू को महिला उपाध्यक्ष,चुम्मन साहू संगठन सचिव,सुजाता साहू महिला सचिव चुने।