बड़ा मलेहरा: तीर्थधाम सिद्धायतन में छह दिवसीय 15 वां बाल संस्कार एवं पात्रता शिविर हुआ सम्पन्न, मुख्य अतिथि रहे तहसीलदार
बड़ामलहरा क्षेत्र के तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि में 11 से 16 जून तक आयोजित हुये बाल संस्कार शिक्षण एवं पात्रता शिविर का लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में समापन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ामलहरा तहसीलदार डा.आलोक जैन रहे जबकि अध्यक्षता बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा.दिलीप जी पंचोली इंदौर ने की।