साल 2026 का आगाज हो चुका है और इस वक्त पूरी दुनिया जश्न में डूबी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आस्था के केंद्र बुंदेलखंड में यह जश्न कुछ खास है? पन्ना स्थित 'बुंदेलखंड के वृंदावन' यानी भगवान जुगल किशोर जू के मंदिर में आज श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तिल रखने की भी जगह नहीं बची।