सीकरी: सीकरी पुलिस ने गांव गुलमानी से हत्या के प्रयास में वांछित महिला आरोपी शैलेंद्र कौर को गिरफ्तार किया
सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धड़पकड़ अभियान पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि 22 नवम्बर 2023 को गांव गुलमानी निवासी अभिलाप ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरी शैलेंद्र कौर गुलमानी निवासी को गिरफ्तार किया हैं।