सैदपुर: रायपुर के लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दूसरे दिन भी आयोजित हुई टैलेंट हंट परीक्षा, गाजीपुर व आजमगढ़ के बच्चे पहुंचे
बहरियाबाद के रायपुर स्थित लालसा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक टैलेंट हंट प्रोग्राम परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान दूसरे दिन इस प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा 11वीं व 12वीं के ग़ाज़ीपुर व आजमगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों व विभिन्न तहसील क्षेत्रो से आए भारी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।