मऊगंज: राह वीर बनिए, जीवन बचाइए: मऊगंज पुलिस की अनोखी पहल, पुलिस अधीक्षक ने दी योजना से जुड़ी जानकारी
Mauganj, Rewa | Oct 31, 2025 मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने राह वीर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हादसों में घायल लोगों की समय पर मदद को लेकर मऊगंज यातायात पुलिस ने राह-वीर योजना के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है।इस योजना का उद्देश्य है दुर्घटना के ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाना और मानवता का संदेश देना।