मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर 350 लीटर डीजल और ₹16 हजार लूटे, पुलिस मौके पर पहुंची
Mauganj, Rewa | Oct 28, 2025 मऊगंज जिले में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है।मऊगंज बाईपास मट्रक ड्राइवर से मारपीट करते हुए 350 लीटर डीजल और 16000 रुपए नगदी समेट कर लुटेरे चंपत हो गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और घटना की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर BR24GD 3671सतना से सीमेंट लोड कर चुनार बनारस जा रहा था मऊगंज बाईपास पहुंचने पर कार सवार दो बदमाश मारपीट कर डीजल और रुपए लूट लिये