अकलतरा: पकरिया गांव में 170 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लगाई गई धान की फसल को किया गया मवेशियों के हवाले
पकरिया गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा और धान की फसल लगाने के बाद चारागाह की समस्या बन गई थी। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक की और फिर प्रशासन की मदद से सरकारी जमीन पर लगी धान की फसल को मवेशियों के हवाले किया गया। 170 एकड़ क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर लगाई गई धान की फसल को चट करने मवेशियों को छोड़ दिया गया।