चास: जिले के पुलिस लाइन मैदान में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, मंत्री बेबी देवी ने किया झंडोतोलन
Chas, Bokaro | Jan 27, 2024 पुलिस लाइन मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक माइकल राज, कोयला परिक्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र झा, सीआरपीएफ के दिलीप सिंह, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित थे।