सतना जिला अस्पताल में LPG सिलेंडर की किल्लत, चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर कर्मचारी
सतना मे LPG गैस सिलेंडर की किल्लत का असर जिला अस्पताल किचन तक पहुंच गया । जहां किचन कर्मचारी अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजो का भोजन चूल्हे पर बनाने को मजबूर है । चूल्हे में भोजन बनने से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर भोजन नहीं मिल पाता है । सोमवार सुबह 10 बजे इस जटिल समस्या पर जिला अस्पताल प्रबंधन भी मजबूर और लाचार दिख रहा है ।