पूर्णिया पूर्व: गुलाब बाग पाट व्यवसायी भवन में गणिनाथ गोविंद जी महाराज के जयंती समारोह का किया गया आयोजन
शनिवार को गुलाबबाग पाट व्यवसायी भवन में आयोजित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती समारोह में बिहार विधान परिषद के उपनेता सह संयोजक उत्तर बिहार भाजपा माननीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं सदर विधायक विजय खेमका के साथ शामिल हुए। तथा गणिनाथ की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि और मंगल की कामना की।