पूर्णिया पूर्व: डीएम कुंदन कुमार ने कहा 38 करोड़ की लागत से पूर्णिया का अंतरराज्यीय बस स्टैंड मॉडल बस स्टैंड बनने जा रहा है
पूर्णिया का अंतरराज्यीय बस स्टैंड मॉडल बस स्टैंड बनने वाला है। डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि करीब 38 करोड़ की लागत से इस बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड बनाना है। जिसमें हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल बस स्टैंड में यात्रियों के रहने बस स्टाफ के आवास बस के लिए शेड सर्विस सेंटर गाड़ियों की पार्किंग समेत तमाम सुविधाएं होंगी।