सिरमौर: हरदी मोड़ में बाइक से हुई भिड़ंत में पलटी ऑटो, घटना में तीन लोग हुए घायल
Sirmour, Rewa | Mar 19, 2025 हादसा प्वाइंट बने हरदी मोड़ बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो पलटने से तीन लोग को चोट आई है। 19 मार्च को सुबह 10 बजे थाना बैकुंठपुर अंतर्गत हरदी मोड़ रीवा-सिरमौर मार्ग में बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे बैकुंठपुर पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया।