जशपुर: जशपुर में दो दिग्गज कांग्रेसियों को व्हाट्सएप ग्रुप से किया गया बाहर
जशपुर जिले में कांग्रेस में अंदुरुनी खींचतान सामने आ गई है कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक पार्टी जिला कांग्रेस ग्रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल और वरिष्ठ दिग्गज कांग्रेस नेता मुरारी लाल अग्रवाल को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह खुलकर देखा जा सकता है।