सांगानेर: जामडोली में सूने मकान पर चोरों ने किया धावा, वेंटिलेशन की जाली तोड़कर घुसे, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार
जयपुर के जामडोली थाना इलाके में एक कमरे के ऊपर बने वेंटिलेशन की जाली को तोड़कर घर मे घुसे चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वही चोरी की वारदात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी ने मकान मालिक को फोन कर चोरी की सूचना दी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य जयपुर पहुंचे और थाने में मामला दर्ज करवाया