निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम अभियान का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम
निंबाहेड़ा में वंदे मातरम अभियान के तहत मेवाड़ प्रेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह रूद्र ने अभियान के उद्देश्य बताते हुए राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान को सशक्त करने का संदेश दिया।