हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से कंबल मुहैया कराया गया है। वितरण की व्यवस्था प्रशासनिक पदाधिकारी को दी गई है। बुधवार दोपहर 3 बजे हुसैनाबाद खादी भंडार में नगर पंचायत के द्वारा कंबल वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ।