"उसका भी नाम शिखा है, मेरा भी। मैंने PDF में सिर्फ नाम देखा, रोल नंबर नहीं"
UPSC 113वीं रैंक पर दावा करने वाली बुलंदशहर
"उसका भी नाम शिखा है, मेरा भी। मैंने PDF में सिर्फ नाम देखा, रोल नंबर नहीं" UPSC 113वीं रैंक पर दावा करने वाली बुलंदशहर, यूपी की शिखा ने फ्रॉड खुलने के बाद कहा... इन्हें ये नहीं पता कि रिजल्ट PDF में नाम के साथ रोल नंबर भी चेक किया जाता है, लेकिन मोहतरमा को शिखा नाम दिखा और UPSC क्रैक करने का शोर मचा दिया। फिर सच्चाई खुली कि असली शिखा हरियाणा की हैं, ये वाली नहीं। सूचना तो ये भी है कि इन मोहतरमा का मेंस भी क्लियर नहीं हुआ था। मतलब इनकी बुनियाद ही झूठ पर खड़ी हुई थी