बरेली जिले में बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। लंबे समय से बकाया बिल रखने वाले 84 हजार उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी गई, जिससे बिजली विभाग को 112 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।