हौज खास: बीजेपी के सांसदों ने पिछले 11 वर्षों से कुछ नहीं किया और अब ये लोग दिल्ली को तोड़ने में लगे हुए हैं : आप विधायक दुर्गेश पाठक
आज पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा बीजेपी के सांसदों ने पिछले 11 वर्षों से कुछ नहीं किया और अब ये लोग दिल्ली को तोड़ने में लगे हुए हैं। केंद्र की बीजेपी के अंदर आने वाले डीडीए ने चाँदनी चौक में इतनी तोड़फोड़ मचाई लेकिन वहां के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कोई अतापता नहीं है।