मंडी: जिला मंडी के दुर्गम क्षेत्र निहरी के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से 3 लोगों की दुखद मृत्यु, विधायक राकेश जंवाल
Mandi, Mandi | Sep 16, 2025 जिला मंडी की निहरी की बोई पंचायत के ब्रगटा गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तीन लोगों की दुखद मौत हुई है। मकान पर गिरी विशालकाय चट्टानों और मलबे में दबे परिवार के तीनों सदस्यों के शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और मासूम बच्चा शामिल है। यह जानकारी विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने निहरी क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर 12 बजे दी।