इंदौर: नेशनल लोक अदालत के जरिये महिला को मिला न्याय बीमा कंपनी ने सौंपा 50 लाख का चेक
Indore, Indore | May 11, 2024 जिला कोर्ट में आयोजित हुई लोक अदालत में आज कई प्रकरणों को सुनवाई के लिए रखा गया,इन प्रकरणों में दोनों पक्षों ने यहाँ पहुंचकर अपनी अपनी बात को रखा,इस दौरान कई वर्षों से लंबित प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही हुआ,लोक अदालत में बीमा,बिजली विभाग,बैंक ऋण,सहित आपसी लेनदेन के कई प्रकरणों को रखा गया और दोनों पक्षकारों को बैठाकर मौके पर ही इसका निराकरण भी किया गया है।