पिपलोदा: ग्राम शेरपुर में एक व्यक्ति ने गले की नस काटकर और पेट में चाकू मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग दर्ज किया
Piploda, Ratlam | Mar 30, 2024 पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में 36 वर्षीय विनोद पांचाल पुत्र पन्नालाल पांचाल ने घर में चाकू से गले की नस काटने के बाद पेट में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वह लुहारी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। दो माह पहले विवाद होने पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।