खुरई: शासकीय महाविद्यालय में मधुमक्खियों के हमले से कई छात्र-छात्राएं घायल, 9 अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Feb 18, 2026 बुधवार दोपहर 2 बजे शास महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब मधुमक्खियों ने छात्र छात्राओं पर हमला कर दिया,मधुमक्खियों के हमले से डेढ़ दर्जन विधार्थी घायल हो गए जिनमे से 9 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, घायलों ने बताया कि एक छात्र मोबाइल से वीडियो बना रहा था मोबाईल छत्ते से टकरा गया, गुस्साई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया,कालेज प्रबंधन को बताया जिम्मेदार