कहरा: सदर थाना के सदर अस्पताल पारामेडिकल हॉस्टल के छात्र कचरा से है परेशान, अस्पताल प्रबंधक ने कहा जल्द होगा कचरा का निदान
सदर थाना के सदर अस्पताल सहरसा के पारामेडिकल हॉस्टल में रहने वाले छात्र अस्पताल में जमा किए गए कचरा से परेशान हैं और कई छात्र कचरा के कारण बीमार भी हो जा रहे हैं। इस संबंध में जब अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कचरे के बारे में नगर पालिका को कहा गया है और प्राइवेट से भी कचरा हटवाने को लेकर कहां जा रहा है।