कहरा: महिषी थाना के लक्ष्मीपुर धोरे गांव में बकाया रुपया मांगने पर हुई मारपीट, एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
महिषी थाना के लक्ष्मीपुर धोरे गांव वार्ड 5 में मछली बेच रहे 1 व्यक्ति ने जब अपना बकाया रुपया मांगा तो उसके साथ मारपीट हो गई। जिस मारपीट में वह मछली वाला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी मछली वाला का नाम पिंटू मुखिया बताया जा रहा है।जख्मी ने बताया राहुल मुखिया उधर मछली लिया था। उससे रुपया मंगा तो मारपीट किया है।