लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज अंतर्गत मैनी पुरवा शीतलापुर गांव में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। बीते रविवार की रात को तेंदुए ने घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला को घसीट कर मौत के घाट उतार दिया, वहीं सोमवार की रात एक बछड़े को भी अपना शिकार बना लिया।