लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज अंतर्गत मैनी पुरवा शीतलापुर गांव में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव की पूर्व दिशा में स्थित गन्ने के खेत के किनारे तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को आज मंगलवार खेत में बछड़े का अधखाया शव मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।