लखीमपुर: फर्रुखाबाद से कावड़ में जल भरकर लौट रहे कांवड़िये को रेहरिया पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
सावन की पावन कांवर यात्रा उस समय मातम में बदल गई जब लखीमपुर खीरी जिले के रेहरिया पुलिस चौकी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी छोटे लाल पुत्र राम किशुन, 82 कांवरियों के जत्थे के साथ फर्रुखाबाद से कांवर में जल भरकर गोला गोकरणनाथ छोटी काशी भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे थे।