विदिशा: रविवार शाम चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
रविवार शाम 5 बजे के लगभग गुना आरोन मार्ग पर एक बाइक सफर को चार पहिया अज्ञात वाहन टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उस घायल को सिरोज अस्पताल में भर्ती कराया। सिर की गंभीर चोट होने की वजह से घायल युवक को रविवार रात 9 बजे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जिलाअस्पताल मे भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।