फिरोज़ाबाद: शांति भंग की आशंका में थाना दक्षिण पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उन्हें कोर्ट भेजा
थाना दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रामदास, आलोक, अरुण, विनोद कुमार, शिवकुमार, किताब सिंह, सुनील और बाबर शामिल हैं।